लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन के निर्देशन वाली फिल्म ‘मेडे’ का नाम बदलकर ‘रनवे 34’ किया गया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:47 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को कहा कि उनके निर्देशन में बन रही फिल्म का नाम अब ‘रनवे34’ होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह अभिनय कर रहे हैं।

पहले इस फिल्म का नाम ‘मेडे’ रखा गया था। देवगन ने ट्विटर पर कई पोस्टर साझा कर फिल्म का नया नाम बताया। देवगन स्वयं भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “ मेडे अब रनवे 34 हो गई है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो मेरे लिए खास है। रनवे ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी, जैसा वादा किया गया है।”

यह तीसरी फिल्म है जिसका निर्देशन देवगन कर रहे हैं। इससे पहले वह 2018 में ‘यू मी और हम” तथा 2016 में ‘शिवाय’ फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं।

टीम ने पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में देवगन पायलट की भूमिका में और सिंह उनके सह पायलट होंगे।

वहीं, निर्माताओं ने बच्चन के किरदार के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इस फिल्म में अंगिरा धर भी अभिनय कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच