लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर सवाल करने के लिए अजय देवगन की कार को व्यक्ति ने रोका

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, दो मार्च गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलतः पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है।

दिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “घटना पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुई। सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला। देवगन के अंगरक्षक प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।”

दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच