लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः क्या अवैध बसों की आर्थिक मार से बच पाएगी राजस्थान रोडवेज?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 23, 2019 05:57 IST

राजस्थान रोडवेज को लेकर उनका कहना था कि रोडवेज के सामने कई चुनौतियां है, जिनका हल निकालते हुए रोडवेज कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश सरकार हर माह रोडवेज को 45 करोड़ रुपए देगी. राजस्थान का गांव-गांव ग्रामीण बस सेवा से जुड़ा नजर आएगाप्रदेश में अवैध बसों के संचालन का मजबूत जाल है, जिसे पूरी तरह से काटने में अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है,

कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन प्रदेश में चल रही अवैध बसों की मार से राजस्थान रोडवेज नहीं बच पाई है, जिसके नतीजे में राजस्थान रोडवेज का आर्थिक ढांचा लगातार कमजोर होता गया है. राजधानी जयपुर में ही रोडवेज बस अड्डे के पास निजी बसों का संचालन लंबे समय से जारी है और कोई कानून-कायदा इस पर अब तक प्रभावी नहीं हो पाया है. 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयन्ती- सद्भावना दिवस के अवसर पर सिंधी कैम्प केन्द्रीय बस अड्डे पर जयपुर से अलीगढ़ के लिए पहली सुपर लग्जरी वॉल्वो बस सेवा के शुभारम्भ मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में एक भी अवैध बस को नहीं चलने दिया जाएगा. विभाग इसके लिए लगातार अभियान चला रहा है. एक ही नम्बर से चलने वाली कई बसों को बंद किया गया है. 

सिंधी कैम्प और नारायण सिंह सर्किल पर बसों के कारण यातायात की समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि टैक्स देकर चलने वाली निजी बसों को यात्रियों को इनसे मिलने वाली सुविधा के कारण अचानक नहीं हटाया जा सकता. इसके लिए क्रमबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं. जयपुर की चारो दिशाओं में बस अड्डे विकसित किए जाएंगे, ताकि सिंधी कैम्प पर निजी बसों की समस्या दूर हो सके और यात्रियों को उनके आस-पास ही परिवहन सुविधा मिल सके. उनका यह भी कहना था कि नारायण सर्किल पर भी अचानक बस सेवा बंद करने से एसएमएस अस्पताल से पैदल आकर बस पकड़ने वाले यात्रियों को असुविधा होगी, इसलिए इसका व्यावहारिक हल निकाला जाएगा. 

उनका कहना था कि रोडवेज राजस्थान की लाइफ लाइन है, लिहाजा इसे मजबूत करने के लिए 1000 से अधिक नई बसें खरीदने, ग्रामीण बस सेवा शुरू करने, लोक परिवहन सेवा के नए परिमिट पर रोक लगाने जैसे फैसले किए जा चुके हैं. 

उन्होंने बताया कि जयपुर-अलीगढ़ सुपर लग्जरी वॉल्वो बस प्रतिदिन रात्रि 11 बजे जयपुर से चलकर भरतपुर-मथुरा होते हुए प्रातः 5 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी. अलीगढ़ से प्रातः 10 बजे रवाना होकर यह बस अपराह्न साढे 4 बजे जयपुर लौटेगी. यह बस जयपुर से अलीगढ़ तक करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 

उन्होंने यह भी बताया कि इस सेवा की मांग लम्बे समय से की जा रही थी, क्योंकि कृष्णनगरी मथुरा और अलीगढ़ के लिए जयपुर से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. 

राजस्थान रोडवेज को लेकर उनका कहना था कि रोडवेज के सामने कई चुनौतियां है, जिनका हल निकालते हुए रोडवेज कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे. सबसे पहले लोक परिवहन सेवा के नए परमिटों पर रोक लगाई गई, जिसे लेकर रोडवेज यूनियनें और कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं. यही नहीं, प्रदेश सरकार हर माह रोडवेज को 45 करोड़ रुपए देगी. राजस्थान का गांव-गांव ग्रामीण बस सेवा से जुड़ा नजर आएगा. 

प्रदेश में अवैध बसों के संचालन का मजबूत जाल है, जिसे पूरी तरह से काटने में अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है, इसीलिए यह बड़ा सवाल है कि- क्या अवैध बसों की आर्थिक मार से बच पाएगी राजस्थान रोडवेज?

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos