लाइव न्यूज़ :

अजंता-एलोरा की गुफाएं पर्यटकों के लिए 17 जून से खुलेंगी, टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:27 IST

Open in App

औरंगाबाद, 16 जून महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद औरंगाबाद जिले के अजंता-एलोरा समेत तीन अन्य ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटकों के लिए बृहस्पतिवार से खोला जा रहा है। ये स्थल पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से बंद हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बीबी का मकबरा, औरंगाबाद गुफा, दौलताबाद किला समेत इन पांच ऐतिहासिक स्थलों पर दर्शकों की मौजूदगी की संख्या की सीमा भी तय की है। यहां सुबह और दोपहर में दो सत्रों में 2,000 पर्यटक ही आ सकते हैं और टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन होगी और पर्यटकों को महामारी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी केंद्रीय संरक्षित इमारतों, स्थलों और संग्रहालयों को बुधवार से खोलने की घोषणा की है।

अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि एएसआई के आदेश के बाद औरंगाबाद जिला आपदा एवं प्रबंधन अथॉरिटी प्रमुख और जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण ने 17 जून से औरंगाबाद में पर्यटन स्थलों को खोलने को हरी झंडी दिखा दी

हालांकि, औरंगाबाद जिले में एएसआई के दायरे में आने वाले मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos