लाइव न्यूज़ :

'अजान' प्रतियोगिता : फडणवीस ने शिवसेना पर हिंदुत्व को 'नकारने' का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:57 IST

Open in App

नागपुर, एक दिसंबर शिवसेना के एक नेता द्वारा मुस्लिम बच्चों के लिए ''अजान'' दिए जाने संबंधी प्रतियोगिता के सुझाव के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को शिवसेना पर पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को ''नकारने'' का आरोप लगाया और कहा कि शिवसेना ''वोट बैंक की राजनीति'' कर रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना ''छद्म धर्मनिरपेक्ष'' बन गई है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के सांसद संजय राउत को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।

शिवसेना मुंबई-साउथ विभाग प्रमुख पांडुरंग सकपाल ने हाल ही में एक उर्दू न्यूज पोर्टल को दिए साक्षात्कार में ''अजान'' और ''आरती'' को जोड़ते हुए मुस्लिम बच्चों के लिए ''अजान'' दिए जाने संबंधी प्रतियोगिता का सुझाव दिया था।

फडणवीस ने कहा, '' यह हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना नहीं है। वह इस मुद्दे पर हमेशा लड़े और शिवेसना बाला साहेब के 'सामना' (पार्टी का मुखपत्र) में लिखे उनके लेख एवं बयानों से बिल्कुल उलट कार्य कर रही है।''

एक सवाल पर उन्होंने कहा, '' हमनें मुसलामनों को कभी वोट बैंक की तरह नहीं लिया और हम तुष्टिकरण की नीति नहीं चाहते। मुसलमान भी सबका साथ, सबका विकास का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे