लाइव न्यूज़ :

एआईयूडीएफ प्रमुख ने राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखकर दारंग में लोगों को हटाने पर रोक लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार अक्टूबर एआईयूडीएफ प्रमुख एवं लोकसभा सदस्य बदरूद्दीन अजमल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से असम में दारंग जिले के धोलपुर में लोगों को हटाए जाने पर तुरंत रोक लगाने की सोमवार को अपील की। वहां कथित अतिक्रमण हटाने के चलते किसानों और पुलिस के बीच पिछले महीने हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 12 वर्ष के एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।

अजमल ने राष्ट्रपति कोविंद को भेजे ज्ञापन में कहा कि लोगों को वहां से हटाये जाने से असम में सामाजिक अस्थिरता बढ़ सकती है। उन्होंने इन लोगों के पुनर्वास और पुलिस गोलीबारी में मारे गए एवं घायल लोगों के लिए मुआवजे की भी मांग की। 23 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हिंसा भड़की थी।

कांग्रेस और माकपा सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी इस अभियान को रोकने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं