लाइव न्यूज़ :

AIUDF के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय महागठबंधन का किया समर्थन, कहा ममता और कांग्रेस भी आएं साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 07:41 IST

2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए AIUDF के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "जब वे आएंगे, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस (असम में) और ममता बनर्जी 'महागठबंधन' में शामिल होंगी। हमारी साझा दुश्मन भाजपा है और हम मिलकर उन्हें 2024 में हरा पाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देAIUDF के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय महागठबंधन समर्थन किया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि हमारी साझा दुश्मन भाजपा है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनावों हमें मिलकर इसे हराना होगा।

दिसपुर: एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' का स्वागत किया और कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए विपक्षी समूह में शामिल होने का आह्वान किया है। 

2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बदरुद्दीन अजमल ने क्या कहा

धुबरी निर्वाचन क्षेत्र से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के लोकसभा सदस्य अजमल ने कहा कि कुमार और 'महागठबंधन' के नेता समूह के विस्तार की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अगले महीने असम का दौरा करेंगे। कांग्रेस बिहार में 'महागठबंधन' का हिस्सा है। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "जब वे आएंगे, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस (असम में) और ममता बनर्जी 'महागठबंधन' में शामिल होंगी। हमारी साझा दुश्मन भाजपा है और हम मिलकर उन्हें 2024 में हरा पाएंगे।" 

आपको बता दें कि अजमल ने असम में पंचायत और लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पूर्व सहयोगी कांग्रेस के साथ फिर से गठबंधन करने की मांग की ताकि उनके "साझा दुश्मन भाजपा" को हराया जा सके। 

एम के स्टालिन से मिली सीएम ममता 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से भेंट किया था। ऐसे में इस मुलाकात पर लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा करने की संभावना थी। 

आपको बता दें कि बनर्जी बुधवार को चेन्नई दौरे पर जायेंगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन ने उन्हें तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

बैठक के परिणाम पर आशंका जताते हुए विपक्षी दल के नेताओं ने ‘अस्थाई’ राज्यपाल के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करदाताओं के पैसों से बनर्जी के चेन्नई जाने पर सवाल उठाया है। 

राजग द्वारा जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किए जाने के बाद 18 जुलाई, 2022 से ही ला गणेशन के पास मणिपुर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का भी प्रभार है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बनर्जी के दौरे को ‘‘भारतीय राजनीति में अपनी खराब हुई साख को बहाल करने का तरीका बताया।’’ 

2024 में फिर से पीएम मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

वहीं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की होड़ से बाहर बताते हुए दावा किया है कि नरेन्द्र मोदी अगले चुनाव के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। अनुप्रिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ''प्रधानमंत्री पद के लिये कोई वैकेंसी नहीं है। यह पद सिर्फ नरेन्द्र मोदी के लिये है। विपक्ष पहले ही 2024 की रेस से बाहर हो चुका है।'' 

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक सवाल पर कहा ''हमारी पार्टी अपना दल—सोनेलाल ने भाजपा के साथ मिलकर चार चुनाव लड़े हैं और सभी में उसे अच्छे नतीजे मिले हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और विपक्ष होड़ से बाहर है। हम केन्द्र में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं।'' 

टॅग्स :असमकांग्रेसटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों