लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय पर मीम डिलीट करने के बाद भी फंसते जा रहे विवेक ओबेरॉय! अब मुंबई महिला कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 21, 2019 21:15 IST

ट्वीटर पर लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जोड़कर एक मीम शेयर किया गया था जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या राय मीम विवाद विवेक ओबेरॉय के गले हड्डी बनता जा रहा है!मुंबई महिला कांग्रेस ने विवेक ऑबेरॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर आए एक मीम को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा कर और फिर चौतरफा आलोचना के चलते उसे डिलीट कर अभिनेता विवेक ओबेरॉय की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब वह मुंबई महिला कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। मुंबई महिला कांग्रेस ने पुलिस को एक पत्र लिखा है जिसमें मांग की है कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

महिला कांग्रेस ने मांग की है कि विवेक ओबेरॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए क्योंकि उन्होंने अप्रिय टिप्पणी वाले मीम को शेयर किया है जिसने महिला की शीलता का अपमान किया है। 

बता दें कि ट्वीटर पर लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जोड़कर एक मीम शेयर किया गया था जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया था। इस मीम को लेकर विवेक ऑबेरॉय की फिल्म इंडस्ट्री में चौतरफा आलोचना हुई। हालांकि, कंगना रानौत समेत कुछ लोग उनके समर्थन में भी आए लेकिन विवेक ने ट्वीट को हटाकर माफी मांगने में बेहतरी समझी।

इससे पहले उन्होंने माफी मांगने से इनकार किया था। महिला आयोग ने उन्हें इस विवादित ट्वीट के लिए नोटिस भेजा था। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने विवेक ऑबेराय से जल्द से जल्द मीम को हटाकर माफी मांगने के लिए कहा था और ऐसा न होने पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी थी।

सोनम कपूर ने विवेक द्वारा ऐसा मीम शेयर किए जाने को 'डिस्गस्टिंग एंड क्लासलेस' कहा था। उर्मिला मातोडकर, कृति खरबंदा, अशोक पंडित और अनुपम खेर ने विवेक ओबेरॉय की इस मीम को लेकर आलोचना की थी। अमिताभ बच्चन ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में विवेक को एक ट्वीट कर समझाया, जिसमें लिखा, ''Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो, ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !!'' 

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने जो मीम साझा किया था, उसे किसी पवन सिंह नाम के यूजर ने ट्वीट किया था। विवेक ओबेरॉय ने इस यूजर को क्रेडिट भी दिया था। उन्होंने मीडिया से कहा था किसी ने उनके ऊपर मीम बनाया, जिसे देख उन्हें हंसी आई और उसे साझा कर दिया, बस इतनी सी बात है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपविवेक ओबेरॉयऐश्वर्या राय बच्चनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया