लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने बिहार, झारखंड में अतिरिक्त 16.2 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम क्षमता जोड़ी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:21 IST

Open in App

पटना, सात अक्टूबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क अनुभव प्रदान करने के लिए बिहार और झारखंड में अपने मोबाइल नेटवर्क को अपग्रेड करने की घोषणा की है।

भारती एयरटेल के बिहार एवं झारखंड सर्किल के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए नए स्पेक्ट्रम और नेटवर्क अपग्रेड में निवेश करके बिहार और झारखंड में अपने नेटवर्क का तेज गति से विस्तार कर रहे हैं। हम अपने ग्रामीण और शहरी ग्राहकों को समान रूप से सर्वव्यापी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एयरटेल ने बिहार और झारखंड की वर्तमान स्पेक्ट्रम क्षमता में अतिरिक्त 16.2 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम क्षमता जोड़ी है, जो हाई स्पीड डेटा सेवाओं के लिए नेटवर्क क्षमता को बढ़ाएगी।

अरोड़ा ने कहा कि एयरटेल के पास अब बिहार और झारखंड में सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक है।

एयरटेल ने भारत सरकार द्वारा हाल में आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान बिहार और झारखंड के लिए 16.2 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। इस नए स्पेक्ट्रम के साथ एयरटेल के पास झारखंड में 79.2 मेगाहर्ट्ज का सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक बन चुका है। एयरटेल बिहार और झारखंड नेटवर्क 97.89 प्रतिशत आबादी को कवर करता है, जिसमें 425 कस्बे और 93,109 गांव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू