लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे के स्कैनर मशीन का ऑपरेटर मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:35 IST

Open in App

नोएडा, 25 जुलाई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सामानों का स्कैन करने वाली मशीन के ऑपरेटर को कोतवाली ईकोटेक -तीन पुलिस ने कथित रूप से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी आशीष तोमर हिमाचल प्रदेश के एक तस्कर के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में चरस की सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोतवाली ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर तस्कर को रविवार सुबह कुलेसरा स्थित सुत्याना कट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, एक मोबाइल और 518 ग्राम चरस बरामद की है।

कुमार ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मनीष राजपूत को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब