लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा 247 करोड़ का ड्रग्स, नए साल और क्रिसमस के जश्न में किया जाना था उपयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 12:16 IST

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों ने करीब 247 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस ड्रग्स को नए साल और क्रिसमस के पार्टियों में इस्तेमाल करने का प्लान था।

Open in App
ठळक मुद्देएयरपोर्ट इंटेलिजेंस विंग ने मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ो के ड्रग्स को जब्त किया है। इस ड्रग्स को पहले हवाई फिर सड़क के रास्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने का प्लान था।मामले में जिंबॉब्वे के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

भारत: कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है। जब्त किए हुए ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब 247 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न को देखते हुए इतनी तादात में ड्रग्स को लाया जा रहा था। हिरासत में लिए गए जिंबॉब्वे के दो आरोपी से कड़ी पूछताछ हो रही है। 

हवाई और सड़क रास्ते से लाने का प्लान था

बता दें कि कस्टम की एयरपोर्ट इंटेलिजेंस विंग ने इस ड्रग्स को जब्त किया है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए हुए करोड़ो रुपये के इस ड्रग्स को पहले हवाई रास्ते के जरिए मुंबई से भारत लाने का प्लान था। मुंबई से फिर सड़क के रास्ते टूरिस्ट पॉइंट्स और डेस्टिनेशन तक पहुंचाया जाता। वहीं इस केस में अब तक जिंबॉब्वे के 1 युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। यह खुलासा हिरासत में लिए गए आरोपियों द्वारा किया गया है।

नए साल और क्रिसमस पार्टियों में इसका होना था इस्तेमाल

अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए हुए ड्रग्स को नए साल और क्रिसमस की पार्टियों में इस्तेमाल होना था। गौरतलब है कि ऐसे ड्रग्स देश के अलग अलग कोनों में छुप छुपाकर होने वाली रेव पार्टियों में जमकर इस्तेमाल होता है। अधिकारी अब आरोपियों से यह जानने की कोशिश कर रहें है कि इसके बेनिफिशरी कौन थे और कहा तक इस ड्रग्स सिंडिकेट का जाल फैला हुआ है। 

टॅग्स :भारतमुंबईAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं