लाइव न्यूज़ :

एयरलाइन एक जून से कोविड से पहले संचालित घरेलू उड़ानों की 50 प्रतिशत का संचालन कर सकती हैं: सरकार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइंस एक जून से अपनी कोविड से पहले संचालित ​​घरेलू उड़ानों की केवल 50 प्रतिशत उड़ानों को संचालित कर सकती हैं जबकि वर्तमान में 80 प्रतिशत की अनुमति है।

मंत्रालय ने एक आदेश में कहा, ‘‘यह निर्णय देश भर में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि, यात्री यातायात में कमी को देखते हुए लिया गया है।’’

सरकार ने जब पिछले साल दो महीने के लंबे अंतराल के बाद 25 मई को भारत में निर्धारित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू की थीं तो मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से कहा था कि वे अपनी कोविड ​​पूर्व की घरेलू सेवाओं में से 33 प्रतिशत से अधिक का संचालन नहीं कर सकतीं।

पिछले साल दिसंबर तक इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया गया था।

शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस सीमा को 80 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया। यह कमी 1 जून से लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू