लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एयरलिफ्ट करें, पर्याप्त टीका दें व रेमडेसिविर आयात करवाएं : उद्धव ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:02 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने राज्य के लिए अतिरिक्त चिकित्सीय ऑक्सीजन, टीकों की पर्याप्त आपूर्ति और रेमडेसिविर दवाई के आयात के लिए अनुमति देने की मांग की ताकि कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि पर काबू पाया जा सके।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक डिजिटल बैठक में यह भी मांग की कि यदि संभव हो तो ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट किया जाए।

ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए महाराष्ट्र में हर दिन 1,550 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और लगभग 300 से 350 मीट्रिक टन बाहर से खरीदी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर दूर के राज्यों के बदले पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है, तो यह जल्दी उपलब्ध हो सकेगी।

बयान के अनुसार ठाकरे ने कहा कि अगर ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट करना संभव नहीं हो तो खाली ऑक्सीजन टैंकरों को परिवहन का समय बचाने के लिए वापस विमानों से भेजना चाहिए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि खाली टैंकरों को विमान से वापस भेजने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है।

ठाकरे ने कहा कि राज्य में 60,000 से अधिक मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 76,300 ऑक्सीजन बेड हैं तथा करीब 25,000 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता को देखते हुए महाराष्ट्र को 250 से 300 मीट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।

ठाकरे ने रेमडेसिविर दवाई की कमी का जिक्र करते हुए कहा, "यह ज्ञात नहीं है कि रेमडिसिविर कितना प्रभावी है, लेकिन यह अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि को निश्चित रूप से कम करता है।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को हर दिन रेमडेसिविर की 70,000 शीशियों की जरूरत है, लेकिन उसे केवल 27,000 शीशी ही मिल रही है। उन्होंने इसके आयात के लिए अनुमति दी जाने की मांग की।

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अभी टीकों की करीब पांच लाख खुराकें हैं। लेकिन राज्य को 12 करोड़ खुराकों की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र को महाराष्ट्र को 13,000 ‘जंबो’ ऑक्सीजन सिलेंडर और 1,100 वेंटिलेटर मुहैया कराने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट