लाइव न्यूज़ :

विमान किराये में बढ़ोतरी: पुरी ने कहा, मई 2020 से एटीएफ की कीमतें तीन गुना बढ़ी हैं

By भाषा | Updated: February 16, 2021 01:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि 25 मई को घरेलू उड़ानों के फिर से शुरू होने के बाद से विमानन टरबाइन ईंधन की कीमत में तीन गुना की वृद्धि हुई है। उन्होंने घरेलू हवाई किराए की निचली और ऊपरी सीमा को 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही।।

पिछले साल मई में घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए, विमानन मंत्रालय ने उड़ान अवधि के आधार पर वर्गीकृत सात बैंडों के माध्यम से हवाई किराये की सीमाएं तय की थीं।

पहले बैंड में ऐसी उड़ानें होती हैं जो 40 मिनट से कम की होती हैं। बृहस्पतिवार को, इस बैंड के लिए, निचली सीमा 2,000 रुपये से बढ़कार 2,200 रुपये कर दी गई और ऊपरी सीमा 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,800 रुपये कर दी गई।

पुरी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, “जब घरेलू उड़ानों को लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू किया गया, तो जनता के विश्वास को बढ़ाने और जनता को कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ इकोनॉमी यात्रा पर ये किराया बैंड लागू किए गए थे।”

उन्होंने कहा, “तब से, कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर से बढ़कर 60 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। विमानन टरबाइन ईंधन की कीमतें 17,000 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 51,000 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं। हालांकि, निचले बैंड पर किराये का स्तर 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है और ऊपरी बैंड पर 30 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अधिक आपूर्ति के कारण, अधिकांश यात्राएं निचले बैंड में होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां