लाइव न्यूज़ :

नौ महीने में पूरी तरह विखंडित हो जाएगा विमानवाहक युद्धपोत ‘विराट’

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जनवरी भारतीय नौसेना के सेवामुक्त कर दिए गए विमानवाहक युद्धपोत विराट को विखंडित करने की प्रकिया 30 प्रतिशत तक पूरी की जा चुकी है और समूचे पोत को नौ महीने के भीतर विखंडित कर दिया जाएगा।

गुजरात स्थित पोत विखंडन कंपनी ने यह जानकारी दी है।

भावनगर जिले के अलंग में श्री राम समूह के प्रमुख मुकेश पटेल ने बताया कि कंपनी ने विराट को विखंडित करने की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू कर दी थी।

पटेल ने पिछले साल जुलाई में हुई एक नीलामी में विराट को 38.54 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विश्व में सर्वाधिक समय तक सेवा देने वाले इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना ने चार साल पहले सेवामुक्त कर दिया था।

पटेल ने कहा कि पोत को 300 प्रशिक्षित कर्मियों की सहायता से विखंडित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने पिछले साल दिसंबर में विखंडन प्रकिया शुरू की थी और उम्मीद है कि अगले आठ से नौ महीने में यह पूरी हो जाएगी। हम पोत विखंडन के वैश्विक नियमों का पालन कर रहे हैं ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो।”

विराट सितंबर में मुंबई से अलंग पहुंचा था।

भारतीय नौसेना में 29 वर्षों तक सेवा देने के बाद विमानवाहक युद्धपोत को मार्च 2017 में सेवामुक्त कर दिया गया था।

इसे समुद्री धरोहर संग्रहालय का रूप देने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया था लेकिन उससे कोई लाभ नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे