लाइव न्यूज़ :

तकनीकी दिक्कतों की वजह से कोझिकोड के बदले तिरुवनंतपुरम में उतरा विमान

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी शारजाह से कोझिकोड के लिए रवाना हुए एक विमान में शुक्रवार अचानक आई दिक्कतों की वजह से उसे यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 112 यात्री सवार थे।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान के हाइड्रॉलिक प्रणाली में दिक्कत आ गई थी और जिसके बाद उसे तिरुवनंतपुरम में उतारा गया क्योंकि यहां एयरलाइन के पास तकनीकी विशेषज्ञों की संख्या ज्यादा है।

हवाईअड्डे के निदेशक सी वी रविंद्रन ने बताया, ‘‘ विमान को दोपहर एक बजे यहां सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। चालक दल के सदस्यों समेत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। विमान को मरम्मत के लिए तकनीकी क्षेत्र में भेज दिया गया है।’’

एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को कोझिकोड भेजने की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। विमान सुबह सात बजे शारजाह से रवाना हुआ था और इसे कोझिकोड में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचना था।

हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान को तिरुवनंतपुरम ले जाया गया था क्योंकि आपात स्थिति में विमान को टेबल टॉप रनवे में शुमार कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतारने में खतरा था। टेबलटॉप रनवे की सूची में वे हवाईअड्डे शामिल हैं जो पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होते हैं और जो खाई से घिरे होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो