लाइव न्यूज़ :

शिशु की तबीयत बिगड़ने के बाद इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बचाई जा सकी जान

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 दिसंबर नयी दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे निजी एयरलाइन के एक विमान में सवार सात महीने के बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार की शाम इसे देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि मस्तिष्क से जुड़े एक गंभीर रोग से जूझ रहे बच्चे को शहर के दो अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

स्थानीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-2248 विमान में सवार देव जायसवाल (सात माह) की तबीयत बीच सफर में अचानक बिगड़ गयी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा आपात स्थिति के चलते उड़ान को इंदौर की ओर मोड़ते हुए शहर के हवाई अड्डे पर शाम 05:55 बजे उतारा गया।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से बच्चे को भाटिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) भेज दिा गया ।

सैम्स के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्चा विमान में अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहा था, उसका परिवार उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि बच्चे के मस्तिष्क का एक ऑपरेशन पहले ही हो चुका था और उसके माता-पिता उसे आगे के इलाज के लिए बेंगलुरू लेकर जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित