लाइव न्यूज़ :

ईंधन के लिए आपात स्थिति के बाद दुबई में उतरा विमान, भारतीय बॉक्सिंग दल के 31 सदस्य थे सवार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई नामी मुक्केबाज मैरी कॉम और भारतीय बॉक्सिंग दल के 30 अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से दुबई गए स्पाइसजेट के एक विमान को करीब 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। ईंधन के लिए आपात स्थिति घोषित करने के बाद यह विमान शनिवार सुबह दुबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की जांच कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण स्पाइसजेट ने इन मुक्केबाजों को दुबई ले जाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार से विशेष अनुमति ली थी। ये मुक्केबाज 24 मई से एक जून के बीच आयोजित होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लेने गए हैं।

उन्होंने बताया कि दुबई हवाई अड्डे पर वायु यातायात नियंत्रण में कुछ भ्रम के कारण विमान को यूएई के हवाई क्षेत्र में करीब 45 मिनट तक चक्कर काटना पड़ा कि विमान को उतरने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं। इसके बाद ईंधन के लिए आपात स्थिति की घोषणा की गयी।

उड़ान एस जी 142 में 31 मुक्केबाज और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान ने देर रात दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी और यह छह बजकर 20 मिनट पर दुबई हवाई अड्डा पहुंचा। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम भी इस विमान में सवार थीं।

यूएई ने 25 अप्रैल से यूएईए के नागरिकों को छोड़कर भारत से आने वाले सभी यात्रियों पर रोक लगा दी है।

मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय मुक्केबाजों का एक दल स्पाइसजेट के विमान से आज दिल्ली से दुबई गया। विमान सुरक्षित दुबई पहुंच गया है। विमान और यात्रियों के सभी दस्तावेज तैयार किए गए थे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘एयर बबल समझौते के तहत यह नियमित उड़ान थी और इसी विमान से यात्री दुबई से भारत आएंगे।’’

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने बयान जारी करके यूएई में भारतीय राजदूत को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया लेकिन यह नहीं बताया कि विमान की लैंडिंग में विलंब क्यों हुआ।

बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय दल दुबई में उतरने के बाद होटल पहुंच गया है। दो दौर के आरटी-पीसीआर परीक्षण हुए है- एक हवाई अड्डे पर और दूसरा होटल में। सभी जरूरी स्वीकृति के साथ भारतीय टीम स्पाइसजेट के विमान से सुरक्षित माहौल में पहुंची थी।’

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ भारतीय दूतावास और राजदूत पवन कपूर का आभारी है जिनकी मदद से दल का 2021 एएसबीसी एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेना सुनिश्चित हुआ। हम एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ और यूएई सरकार के भी आभारी हैं।’’

भारत की 10 सदस्यीय महिला टीम की अगुआई मैरी कॉम कर रही हैं जबकि टीम में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी अन्य तीन मुक्केबाजों सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को भी जगह मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल