लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा विमान, यात्री सुरक्षित

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:28 IST

Open in App

चेन्नई, 17 नवंबर बेलगांव से मैसूर जा रहा ट्रूजेट एयरलाइंस का एक विमान बीती रात यहां एक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी आ गई थी और उतरने के बाद यह विमान मुख्य रनवे पर ही अटक गया।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पीआईबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ ही एक नवजात समेत 52 यात्री थे। सभी को रनवे से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

इसमें कहा गया कि विमान ने बेलगांव से मैसूर के लिये उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिंग गियर में गड़बड़ी की वजह से इसे चेन्नई में उतारा गया।

यहां मुख्य रनवे पर सुरक्षित उतरा विमान आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया, “विमान रात नौ बजकर आठ मिनट पर चेन्नई हवाईअड्डे पर उतरा था, और वहां से उसे हैंगर में नहीं ले जाया जा सका, वह मुख्य रनवे पर ही अटक गया।”

इसमें कहा गया कि बाद में विमान को पार्किंग स्थल पर खींचकर ले जाया गया।

हवाईअड्डे के मुख्य रनवे के फंसे होने की वजह से दूसरे रनवे से उड़ानों का संचालन किया गया और इस दौरान नौ उड़ानें यहां सुरक्षित तरीके से उतरीं।

घटना के करीब एक घंटे बाद मुख्य रनवे पर संचालन शुरू हो सका।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस दौरान एक बोइंग 787 विमान को घटना की वजह से बेंगलुरु डायवर्ट किया गया क्योंकि उसके यहां उतरने के लिये मुख्य रनवे के इस्तेमाल की जरूरत पड़ती।

विज्ञप्ति में कहा गया कि हवाईअड्डे के आपातकालीन सेवा दल को तत्काल सतर्क किया गया और विमान के उतरने के साथ ही वे कार्रवाई के लिये मुस्तैद थे।

इस बीच सोशल मीडिया पर विमान के क्षतिग्रस्त लैंडिग गियर की तस्वीरें वायरल हो गईं।

इस मामले पर ट्रूजेट की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है