लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा विमान, यात्री सुरक्षित

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:53 IST

Open in App

(इंट्रो व चौथे पैराग्राफ में जगह के नाम में सुधार के साथ रिपीट)

चेन्नई, 17 नवंबर बेलगावी से मैसूर जा रहा ट्रूजेट एयरलाइंस का एक विमान बीती रात यहां एक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी आ गई थी और उतरने के बाद यह विमान मुख्य रनवे पर ही अटक गया।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पीआईबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ ही एक नवजात समेत 52 यात्री थे। सभी को रनवे से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

इसमें कहा गया कि विमान ने बेलगावी से मैसूर के लिये उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिंग गियर में गड़बड़ी की वजह से इसे चेन्नई में उतारा गया।

यहां मुख्य रनवे पर सुरक्षित उतरा विमान आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया, “विमान रात नौ बजकर आठ मिनट पर चेन्नई हवाईअड्डे पर उतरा था, और वहां से उसे हैंगर में नहीं ले जाया जा सका, वह मुख्य रनवे पर ही अटक गया।”

इसमें कहा गया कि बाद में विमान को पार्किंग स्थल पर खींचकर ले जाया गया।

हवाईअड्डे के मुख्य रनवे के फंसे होने की वजह से दूसरे रनवे से उड़ानों का संचालन किया गया और इस दौरान नौ उड़ानें यहां सुरक्षित तरीके से उतरीं।

घटना के करीब एक घंटे बाद मुख्य रनवे पर संचालन शुरू हो सका।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस दौरान एक बोइंग 787 विमान को घटना की वजह से बेंगलुरु डायवर्ट किया गया क्योंकि उसके यहां उतरने के लिये मुख्य रनवे के इस्तेमाल की जरूरत पड़ती।

विज्ञप्ति में कहा गया कि हवाईअड्डे के आपातकालीन सेवा दल को तत्काल सतर्क किया गया और विमान के उतरने के साथ ही वे कार्रवाई के लिये मुस्तैद थे।

इस बीच सोशल मीडिया पर विमान के क्षतिग्रस्त लैंडिग गियर की तस्वीरें वायरल हो गईं।

इस मामले पर ट्रूजेट की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?