लाइव न्यूज़ :

यात्री की तबियत खराब होने पर नागपुर में आपात स्थिति में उतारा गया विमान, नहीं बच पाई जान

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:47 IST

Open in App

नागपुर, 14 मार्च दिल्ली की ओर जा रही इंडिगो की एक उड़ान में सवार 65 वर्षीय यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर विमान को नागपुर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हालांकि, यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है।

सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले छोटूसिंह नारायण सिंह यादव (65) शनिवार सुबह चेन्नई से विमान में चढ़े थे। हालांकि, विमान के उड़ान भरने के बाद उन्होंने सेहत संबंधी समस्या की शिकायत की, जिसके बाद विमान की नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई।

सिंह ने बताया कि यादव को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए