लाइव न्यूज़ :

इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे पर उतरा विमान

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:20 IST

Open in App

नागपुर, 27 नवंबर बेंगलुरू से पटना जा रहे गोएयर के एक विमान के इंजन में खराबी आ जाने के कारण शनिवार को विमान नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विमान पूर्वाह्न सवा 11 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रूही ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोएयर की उड़ान के पायलट ने नागपुर एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान के एक इंजन में समस्या आ रही है और उसने नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान को उतारने का अनुरोध किया।’’

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों के अलावा विमान में 139 यात्री सवार थे। रूही ने बताया, ‘‘हमने इसे पूर्ण पैमाने पर आपातकाल घोषित करके सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं, जिसमें रनवे, दमकल, डॉक्टर, एम्बुलेंस उपलब्ध कराना और पुलिस के साथ समन्वय की आवश्यकता शामिल है। सौभाग्य से विमान सुरक्षित तरीके से उतरा।’’

उन्होंने कहा कि यात्री गोएयर टर्मिनल पर इंतजार कर रहे हैं और उनके लिए आगे की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन