लाइव न्यूज़ :

इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे पर उतरा विमान

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:41 IST

Open in App

नागपुर, 27 नवंबर बेंगलुरू से 139 यात्रियों को पटना ले जा रहे गो फर्स्ट के एक विमान के इंजन में खराबी आ जाने के कारण शनिवार को उसे नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विमान पूर्वाह्न सवा 11 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा । हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रूही ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गो फर्स्ट की उड़ान के पायलट ने नागपुर एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान के एक इंजन में समस्या आ रही है और उसने नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान को उतारने का अनुरोध किया।’’

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों के अलावा विमान में 139 यात्री सवार थे। रूही ने बताया, ‘‘हमने इसे पूर्ण पैमाने पर आपातकाल घोषित करके सभी आवश्यक व्यवस्था की, जिसमें रनवे, दमकल, डॉक्टर, एम्बुलेंस उपलब्ध कराना और पुलिस के साथ समन्वय शामिल है। सौभाग्य से विमान सुरक्षित तरीके से उतरा।’’

गो फर्स्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बेंगलुरु से पटना जाने वाली उड़ान जी8 873 को ‘कॉकपिट में दोषपूर्ण इंजन चेतावनी के बाद नागपुर की तरफ मोड़ दिया गया क्योंकि कप्तान को एहतियात के तौर पर इंजन बंद करने की जरूरत पड़ी।

बयान में कहा गया कि इसके बाद कप्तान ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया और इसे सुरक्षित नागपुर हवाईअड्डे पर उतारा।

सभी यात्रियों को वाहन से उतारा गया। यात्रियों को गंतव्य स्थान तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और अब वह पटना के लिए शाम चार बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। इंजीनियर प्रभावित विमान की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos