लाइव न्यूज़ :

घर की छत पर डिजाइन किए गए विमान की प्रथम चरण की परीक्षण उड़ान रही सफल 

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:43 IST

यादव ने कहा कि इस परीक्षण उड़ान के लिये बीमा की जरूरत थी जो कि काफी बड़ी रकम थी। मैंने अपने परिवार के सदस्यों की मदद से इसे हासिल किया। ‘‘मैंने वह सब कुछ किया जो कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को इस परीक्षण उड़ान से पहले चाहिये था।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक फ्लैट की छत पर विकसित किये गये विमान ने परीक्षण उड़ान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।इसका डिजाइन और इसे विकसित करने वाले ने यह दावा किया है।

मुंबईः एक फ्लैट की छत पर विकसित किये गये विमान ने परीक्षण उड़ान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसका डिजाइन और इसे विकसित करने वाले ने यह दावा किया है। इस विमान को अब अगले चरण में दो हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ने की परीक्षा से गुजरना होगा। कैप्टन अमोल यादव ने यह जानकारी दी है। 

कैप्टन अमोल यादव पिछले दो दशक से पूरी तरह से ‘भारत में निर्मित’’ विमान पर काम कर रहे हैं। यादव ने इस विमान को महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगरीय इलाके कांदिवली में अपने घर की छत पर खुद डिजाइन किया और विकसित किया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक तकनीशियन के साथ विमान की पहली परीक्षण उड़ान की है और इस दौरान विमान की उड़ान संतुलित रही है। यह काफी अच्छी रही है।’’ यादव ने कहा कि इस उड़ान में यह देखा गया है कि जमीन से ऊपर उठने के बाद विमान की उड़ान संतुलित रहती है अथवा नहीं यह देखा गया। विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने इस विमान की पहले चरण की उड़ान के लिये पिछले साल अंत में अनुमति दे दी थी। 

यादव ने कहा कि इस परीक्षण उड़ान के लिये बीमा की जरूरत थी जो कि काफी बड़ी रकम थी। मैंने अपने परिवार के सदस्यों की मदद से इसे हासिल किया। ‘‘मैंने वह सब कुछ किया जो कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को इस परीक्षण उड़ान से पहले चाहिये था।’’ उन्होंने कहा कि परीक्षण उड़ान के दौरान विमान 15 से 20 सैकिंड हवा में रहा और उसके बाद सुरक्षित जमीन पर उतर गया। 

यादव ने कहा कि अगले चरण की उड़ान में जोखिम है। ‘‘यदि हम आगे बढ़ते हैं तो हमें कम से कम एक से डेढ़ करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इसलिये हमें धन जुटाना होगा।’’ जेट एयरवेज के पूर्व पायलट यादव को इस विमान को बनाने में करीब छह साल लग गया। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया