लाइव न्यूज़ :

एयरसेल-मैक्सिस मामला : अदालत ने पी. चिदंबरम को एक दिन के लिए निजी पेशी से छूट दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल मैक्सिस सौदे के संबंध में सीबीआई तथा ईडी द्वारा भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को एक दिन के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने से सोमवार को छूट दे दी।

विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने चिदंबरम को यह राहत दी। इससे पहले उनके वकील अर्शदीप सिंह ने अदालत को बताया कि पूर्व नियोजित यात्रा कार्यक्रम होने के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सकें।

अदालत ने सोमवार के लिए उन्हें पेश होने से छूट देते हुए कहा कि उन्हें मामले में अग्रिम जमानत दी जाती है।

इस बीच, अदालत ने उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को अदालत के समक्ष पेश होने के बाद नियमित जमानत के लिए अर्जी दायर करने के निर्देश दिए। कार्ति को भी मामले में अग्रिम जमानत दी गयी है।

अदालत ने जांच एजेंसियों को आरोपपत्र की प्रतियां तथा दस्तावेज आरोपियों तथा उनके वकीलों को देने का भी निर्देश दिया।

इससे पहले अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को एयरसेल मैक्सिस मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

यह मामला एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। यह स्वीकृति 2006 में दी गयी थी जब चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया था कि चिदंबरम ने वित्त मंत्री रहते हुए कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने दायरे से बाहर जाकर सौदे को मंजूरी दी तथा इसके बदले में रिश्वत ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण