लाइव न्यूज़ :

भोपाल आने वाले हवाई यात्रियों को अब कोविड-19 जांच से गुजरना होगा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 11:53 IST

Open in App

भोपाल, एक दिसंबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाई अड्डे पर आने वाले सभी हवाई यात्री यदि कोरोना वायरस संक्रमण की हालिया जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल होते हैं तो अब उन्हें शहर में प्रवेश करने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में भोपाल के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट बुधवार से औचक रूप से जांची जाएगी।

भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने मंगलवार को कहा कि राज्य की राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और सभी को सतर्क रहने की जरुरत है।

कुछ देशों में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरुप ‘ओमीक्रॉन' को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं। बयान के मुताबिक मंगलवार को एक बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त गुलशन बामरा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आने वाले सभी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हालिया आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट की जांच करने को कहा गया है।

बामरा ने कहा कि यदि यात्री बिना जांच रिपोर्ट के पाए जाते हैं तो उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति तभी दी जाएगी जब उनका कोरोना वायरस परीक्षण के लिए नमूना लिया जाए। मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए। इनमें से 14 मरीज भोपाल के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन