लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ने 318 ऑक्सीजन सांद्रक न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंचाए

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एअर इंडिया ने सोमवार को अपनी न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान से 318 ऑक्सीजन सांद्रक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचाए।

देश में विभिन्न अस्पताल आपातकालीन आपूर्ति प्राप्त करने के बावजूद सोमवार को चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी से जूझते रहे।

प्राणवायु (ऑक्सीजन) की कमी के बीच दिल्ली स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में शनिवार को 20 मरीजों की मौत हो गई थी।

पुरी ने आज ट्वीट किया, ‘‘महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। जेएफके हवाईअड्डे से 318 फिलिप ऑक्सीजन सांद्रक लेकर एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरी।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,52,991 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सामने आए महामारी के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही भारत में महामारी के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 1,73,13,163 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या 28 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से रिकॉर्ड 2,812 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,95,123 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल