लाइव न्यूज़ :

एयर सेशल्स ने सेशल्स-मुंबई मार्ग पर उड़ानें बहाल कीं

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल एयर सेशल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत और सेशल्स के बीच बनी एयर बबल व्यवस्था के तहत आठ अप्रैल से सेशल्स-मुंबई मार्ग पर उड़ानों का परिचालन बहाल कर दिया है।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन, मुंबई से एयर सेशल्स की उड़ानें बृहस्पतिवार और रविवार को प्रस्थान करेंगी। सेशल्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वापसी की उड़ानें बुधवार और शनिवार को रवाना होंगी।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल 23 मार्च से भारत में सभी पूर्व निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल जुलाई से करीब 27 देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

पूरी जानकारी एयर सेशल्स की वेबसाइट और एयर सुविधा पोर्टल से मिल सकती है।

महामारी के कारण नियमित विमान सेवाएं निलंबित रहने के कारण दो देशों के बीच व्यावसायिक यात्री सेवाएं शुरू करने के लिए किया गया समझौता एयर बबल कहलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह