लाइव न्यूज़ :

दरभंगा हवाईअड्डे से हवाई सेवा शुरू

By भाषा | Updated: November 8, 2020 20:19 IST

Open in App

दरभंगा, आठ नवंबर बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे से तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए रविवार को उड़ान सेवा शुरू हो गई।

दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ान सेवा की शुरुआत से लोग बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें मिथिला क्षेत्र में अपने घर पहुंचने या उड़ान पकड़ने के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा अथवा पटना हवाईअड्डे पर उतरना नहीं पड़ेगा।

उड़ान सेवा की शुरुआत होने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा में कम से कम 4 से 5 घंटे की बचत होगी क्योंकि अब उन्हें अपने क्षेत्र से पटना या पटना से अपने क्षेत्र नहीं जाना पड़ेगा।

बेंगलुरु से स्पाइसजेट की पहली उड़ान सेवा के आज दरभंगा हवाईअड्डा पहुंचने पर उसे पानी की बौछार से सलामी दी गई। बेंगलुरु-दरभंगा उड़ान से उतरने वाले यात्रियों का हवाईअड्डे पर पारंपरिक ‘मिथिला पाग’ (एक प्रकार की टोपी) और माला के साथ स्वागत किया गया।

शुरुआत में, दरभंगा जो मिथिला क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक है, से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु -तीन शहरों के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 सितंबर को घोषणा की थी कि छठ पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ानें शुरू होंगी।

पुरी ने बिहार के दरभंगा जिले और झारखंड के देवघर जिले में निर्माणाधीन हवाईअड्डों की समीक्षा के बाद यह घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था, "दैनिक उड़ानों की बुकिंग सितंबर से दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए शुरू होगी।"

दरभंगा हवाईअड्डे पर उतरने वाले एक यात्री ने कहा, ‘‘यह वास्तव में अच्छी शुरुआत है और उम्मीद है कि दरभंगा हवाईअड्डे पर बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य सुविधाओं में सुधार होगा। मुझे उम्मीद है कि अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा भी जल्द ही यहां से शुरू होगी।’’

एक अन्य यात्री ने कहा कि वह पटना के गांधी सेतु पर जाम के कारण पूर्व में उड़ान भरने से वंचित रह जाते थे।

दरभंगा के भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर और दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी के साथ 180 यात्रियों ने दरभंगा से दिल्ली पहुँचने के लिए उद्घाटन उड़ान सेवा से उड़ान भरी।

ठाकुर ने दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए मिथिला क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। मैं नागरिक उड्डयन मंत्री पुरी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपनी घोषणा के अनुसार छठ पूजा से पहले उड़ान सेवा शुरू की।’’

ठाकुर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा जिले के 10 में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में राजग जीत हासिल करेगा और दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह