लाइव न्यूज़ :

विमानतल में घने कोहरे से विमान सेवा बाधित

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:47 IST

Open in App

रायपुर, 18 नवंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण रायपुर आने वाले चार विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे के बाद विमानतल से उड़ानों का परिचालन सामान्य हो गया।

रायपुर विमानतल के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि घने कोहरे के कारण आज सुबह रायपुर विमानतल पर विमान सेवा बाधित हो गई। दृष्यता में कमी के कारण चार उड़ानों को पास के हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि सुबह दिल्ली से रायपुर, मुंबई से रायपुर और बेंगलुरु से रायपुर आने वाले विमानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर विमानतल भेजा गया। वहीं दिल्ली से रायपुर आने वाले एक अन्य विमान को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर रवाना किया गया।

सहाय ने बताया कि सुबह रायपुर आने वाले इन विमानों को अन्य विमानतल में भेजने के कारण रायपुर विमानतल से वापसी उड़ानों में देरी हो सकती है।

रायपुर विमानतल ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और अपने ट्विटर अकाउंट से उड़ानों का विवरण पोस्ट किया।

सहाय ने बताया कि अन्य विमानतल में भेजे गए चार विमानों में से दो विमान वापस रायपुर पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे