लाइव न्यूज़ :

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण वायु, रेल यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:31 IST

Open in App

पटना, 27 मई बिहार में चक्रवात ‘यास’ के प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार को उड़ानें और रेल यातायात के प्रभावित होने के साथ प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

चक्रवात की वजह से पटना शहर में भारी बारिश के कारण शाम को यहां के हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया।

एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश नेगी ने बताया कि हवाई यातायात के निलंबन के कारण चार उड़ानें रद्द कर दी गई।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चक्रवात ‘यास’ के कारण मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पटना एयरपोर्ट से उड़ान परिचालन शुक्रवार 28 मई को सुबह नौ बजे तक निलंबित रहेगा। परिचालन को फिर से शुरू करने पर निर्णय लेने से पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) ने चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ऐसी कुल 15 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आनंद शंकर ने बताया कि अति गंभीर चक्रवात ‘यास’ ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से 26 मई को पार करने के बाद कमजोर हो गया है। वर्तमान में यह एक कम दबाव के क्षेत्र के रूप में झारखंड और बिहार के ऊपर स्थित है। इसके और कमजोर पड़ने और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढने का अनुमान है। शुक्रवार को यह बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कम दबाव के क्षेत्र के रूप मे बदल जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कम दबाव के मौसमी प्रभाव के कारण राज्य में अगले 48 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। जबकि, एक दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान हवा की अधिकिम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

इसके साथ ही राज्य के दक्षिण तथा पूर्वी हिस्सों में अगले 24 घंटे और राज्य के मध्य हिस्से में कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

शंकर ने कहा कि बारिश के कारण निचले क्षेत्र में जल जमाव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए राज्य के नागरिकों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं