लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 12 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' की श्रेणी में बरकरार रही, जबकि गुड़गांव में यह 'खराब' रही। एक सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार इन पांच पड़ोसी शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे बड़े वायु प्रदूषकों की मात्रा अधिक रही।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' (आपात) श्रेणी में माना जाता है।

बोर्ड के अनुसार सीपीसीबी के समीर ऐप पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिल्ली के पड़ोसी शहरों में अपराह्न चार बजे तक पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक गाजियाबाद में 328, ग्रेटर नोएडा में 327, नोएडा में 305, फरीदाबाद में 304, गुड़गांव में 293 दर्ज किया गया। बुधवार को यह गाजियाबाद में 360, ग्रेटर नोएडा में 340, फरीदाबाद में 327, नोएडा में 309 और गुड़गांव में 288 था।

मंगलवार तक दिल्ली के इन सभी पांच शहरों में वायु गुणवत्ता पिछले एक सप्ताह से गंभीर श्रेणी में थी।

बोर्ड के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में पीएम 2.5 और पीएम 10 मुख्य प्रदूषक रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं