लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, फरीदाबाद, गुरुग्राम में ‘खराब’ रही

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:43 IST

Open in App

नोएडा, 30 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ जबकि फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में ‘खराब’ की श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के पास स्थित पांच स्थानों पर वायु में प्रदूषकों-पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी अधिक रहा।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे गाजियाबाद में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 338, नोएडा में 302, ग्रेटर नोएडा में 308, फरीदाबाद में 278 और गुरुग्राम में 281 रहा।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता अधिक समय तक ‘बेहद खराब’ रहने से श्वसन संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब