लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:27 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 जनवरी सरकारी एजेंसियों द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रोटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता बेहद खराब है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी वायु गणुवत्ता इंडेक्स के अनुसार, दिल्ली के पांचों पड़ोसी शहरों/जिलों में 2.5 पीएम वाले प्रदूषकों की मात्रा बहुत बढ़ी हुई है।

इंडेक्स के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

बोर्डके समीर ऐप के अनुसार, शुक्रवार को शाम चार बजे गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता इंडेक्स 371 रहा जबकि नोएडा का 361, ग्रोटर नोएडा का 322, फरीदाबाद का 376 और गुड़गांव का 315 रहा।

प्रदूषण बोर्ड के अनुसार, बेहद खराब वायु गुणवत्ता लंबे समय तक बने रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

वायु गुणवत्ता इंडेक्स बृहस्पतिवार को.. गाजियाबाद में 326, नोएडा में 306, ग्रेटर नोएडा में 298, फरीदाबाद में 208 और गुड़गांव में 234 रहा।

वायु गुणवत्ता इंडेक्स बुधवार को.. गाजियाबाद में 336, नोएडा में 310, ग्रेटर नोएडा में 321, फरीदाबाद में 201 और गुड़गांव में 207 रहा।

वायु गुणवत्ता इंडेक्स मंगलवार को.. गाजियाबाद में 436, नोएडा में 432, ग्रेटर नोएडा में 434, फरीदाबाद में 416 और गुड़गांव में 366 रहा।

वायु गुणवत्ता इंडेक्स सोमवार को.. गाजियाबाद में 381, नोएडा में 332, ग्रेटर नोएडा में 360, फरीदाबाद में 332 और गुड़गांव में 292 रहा।

वायु गुणवत्ता इंडेक्स रविवार को.. गाजियाबाद में 368, नोएडा में 383, ग्रेटर नोएडा में 384, फरीदाबाद में 297 और गुड़गांव में 330 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos