लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:28 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 18 जनवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि गुड़गांव में यह ‘खराब’ श्रेणी में रही। सरकारी एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सचूकांक के अनुसार दिल्ली के पांच पड़ोसी शहरों में हवा में सूक्ष्म प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 की भी अधिकता है।

सीपीसीबी के अनुसार 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 381 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में यह 360, नोएडा में 363, फरीदाबाद में 332, गुड़गांव में 292 दर्ज किया गया।

रविवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 368, ग्रेटर नोएडा का 384, नोएडा का 383, फरीदाबाद का 297 और गुड़गांव का 330 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ होने का मतलब है कि यदि लोग लंबे समय तक इस स्थिति में रहे तो उनमें से ज्यादातर को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जबकि ‘बेहद खराब’ की वजह से सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग