लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘खराब’

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:50 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ मार्च गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी और नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘‘खराब’’ श्रेणी में पहुंच गई। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के पास स्थित इन पांच स्थानों में हवा में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी अधिक रहे।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 24 घंटे की एक्यूआई मंगलवार शाम 4 बजे, गाजियाबाद में 334, ग्रेटर नोएडा में 339, नोएडा में 293, फरीदाबाद में 277 और गुरुग्राम में 272 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos