लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा में पांचवें दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:17 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 19 फरवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुड़गांव में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ दर्ज की गई जबकि फरीदाबाद में यह ‘‘खराब’’ रही। एक सरकारी एजेंसी की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह पता चला।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तैयार किए जाने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक दिल्ली से सटे सभी पांचों शहरों में पीएम-2.5 और पीएम10 प्रदूषक का स्तर भी बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता 'अच्छी', 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के ऐप ‘समीर’ के मुताबिक शुक्रवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 352, नोएडा में 324, ग्रेटर नोएडा में 304, फरीदाबाद में 288 और गुड़गांव में 338 दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को एक्यूआई गाजियाबाद में 325, नोएडा में 315, ग्रेटर नोएडा में 336, फरीदाबाद में 307 और गुरुग्राम में 296 दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया था जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 322, 337,307 और 316 दर्ज किया गया था।

मंगलवार को गाजियाबाद में 356 एक्यूआई दर्ज किया जबकि नोएडा में 335, ग्रेटर नोएडा में 375, फरीदाबाद में 310 और गुरुग्राम में 302 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी का कहना है कि ज्यादा समय तक एक्यूआई ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रहने से सांस संबंधी बीमारी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल