लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में हवा की अनुकूल गति के कारण वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार आने की संभावना है। हालांकि, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में ही रहेगी।

प्राधिकारियों ने बताया कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 236 पर रहा। मंगलवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 255 था। पड़ोसी फरीदाबाद (आईक्यू 190), गाजियाबाद (आईक्यू 220), ग्रेटर नोएडा (आईक्यू 136), गुरुग्राम (आईक्यू 184) और नोएडा (आईक्यू 180) में भी वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ ने अनुमान जताया कि अगले तीन दिनों में हवा की मध्यम गति के कारण आबोहवा में सुधार आएगा।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि हवा की मध्यम गति से वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में असर डालने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से सर्द उत्तरपश्चिमी हवाएं शुक्रवार से चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह