लाइव न्यूज़ :

वायु गुणवत्ता का स्तर गाजियाबाद में ''गंभीर'' के करीब पहुंचा, नोएडा, फरीदाबाद में ''बेहद खराब''

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), चार नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को वायु गुणवत्ता की स्थिति और बिगड़ी लेकिन यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में ''बेहद खराब'' की श्रेणी में रही जबकि गुरुग्राम में यह ''खराब'' के स्तर पर बरकरार रही। एक सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली से सटे पांच पड़ोसी क्षेत्रों में प्रमुख वायु प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर उच्च बना रहा।

सीपीसीबी के बुधवार शाम चार बजे के आंकड़ों मुताबिक, गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 389 रहा जबकि ग्रेटर नोएडा में 368, नोएडा में 345, फरीदाबाद में 331 और गुरुग्राम में 290 रहा।

वहीं, मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में औसत एक्यूआई 356 रहा था जबकि गाजियाबाद में 340, गुरुग्राम में 270, नोएडा में 321 और फरीदाबाद में 318 था।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं