लाइव न्यूज़ :

एनसीआर के शहरों मे वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बरकरार

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:44 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद और गुड़गांव में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार दूसरे दिन ''खराब'' श्रेणी में रहा। मंगलवार को एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी 24 घंटे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार एनसीआर की वायु में पीएम 2.5 और पीएम 10 के प्रदूषकों की मौजूदगी बहुत अधिक रही।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार गाजियाबाद में मंगलवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई 283 रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 272, नोएडा में 258, फरीदाबाद में 291 और गुड़गांव में एक्यूआई 214 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई के ''खराब'' श्रेणी में रहने से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो सकती हैं।

इससे पहले, सोमवार को गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 256, ग्रेटर नोएडा में 237, नोएडा में 225, फरीदाबाद में 296 और गुड़गांव में 226 रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं