लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), दो जनवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी जबकि गुरुग्राम में यह ‘बेहद खराब’ रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज करता है। बोर्ड के अनुसार दिल्ली से सटे पांच शहरों में ‘पीएम 2.5’ और ‘पीएम 10’ की मात्रा बहुत अधिक रही।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ श्रेणी में रखा जाता है जबकि 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

शनिवार को शाम चार बजे पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 462, ग्रेटर नोएडा में 450, नोएडा में 448, फरीदाबाद में 415 और गुरुग्राम में 336 रहा।

बोर्ड का कहना है कि गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता स्वस्थ व्यक्ति को प्रभावित करती है वहीं पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति पर गंभीर असर डालती है। बेहद खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता में लंबे समय तक रहने से सांस की परेशानियां हो सकती हैं।

शुक्रवार को गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 470 था जबकि ग्रेटर नोएडा में 434, नोएडा में 455, फरीदाबाद में 421, गुरुग्राम में 376, दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव