लाइव न्यूज़ :

नोएडा, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में, गाजियाबाद, गुरुग्राम में 'खराब' स्तर पर रही

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:10 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 मार्च राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा और फरीदाबाद में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में रही जबकि ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इसका स्तर ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, दिल्ली के पास स्थित इन पांच स्थानों में हवा में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी उच्च रहा।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 24 घंटे की एक्यूआई शनिवार शाम 4 बजे, गाजियाबाद में 244, ग्रेटर नोएडा में 229, नोएडा में 167, फरीदाबाद में 145 और गुरुग्राम में 217 रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?