लाइव न्यूज़ :

एनसीआर शहरों में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच जनवरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में रही जबकि गुड़गांव में यह ‘‘संतोषजनक’’ रही। एक सरकारी एजेंसी द्वारा जारी 24 घंटे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, प्रदूषक ‘पीएम 2.5’ और ‘पीएम 10’ दिल्ली के निकट इन शहरों की हवाओं में प्रमुखता के साथ बने रहे।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 148, ग्रेटर नोएडा में 120, नोएडा में 149, फरीदाबाद में 138 और गुड़गांव में 83 रहा।

सोमवार को फरीदाबाद में यह 179, गाजियाबाद में 168, नोएडा में 152, ग्रेटर नोएडा में 134 और गुड़गांव में 65 था। रविवार को गाजियाबाद में यह 384, ग्रेटर नोएडा में 348, नोएडा में 364, फरीदाबाद में 358 और गुड़गांव में 260 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां