लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 नवम्बर हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि पंजाब के कुछ नगरों में यह ‘बहुत खराब’ स्तर पर रही। यह जानकारी सरकारी एजेंसियों से मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से अधिक दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार, फरीदाबाद में एक्यूआई 414, गुरुग्राम में 425, हिसार में 441, जींद में 457 और फतेहाबाद में 446 दर्ज किया गया। एक दिन पहले, इन शहरों में एक्यूआई क्रमशः 378, 358, 468, 459 और 471 था।

हरियाणा के रोहतक में 397 एक्यूआई, सिरसा में 360, बल्लभगढ़ में 378, कैथल में 367 और कुरुक्षेत्र में 372 के साथ वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

पंजाब के ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता वाले शहरों में अमृतसर (374), बठिंडा (354), जालंधर (314) और लुधियाना (345) शामिल हैं। शनिवार को इन शहरों में एक्यूआई क्रमशः 313, 332, 294 और 300 था।

चंडीगढ़ का एक्यूआई शनिवार और रविवार को क्रमशः 131 और 145 के साथ ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है। 500 से ऊपर का एक्यूआई ‘गंभीर-प्लस’ या ‘आपातकालीन’ श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं