लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में वायु गुणवत्ता कहीं ‘खराब’ तो कहीं ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:35 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर कोलकाता में वायु गुणवत्ता शनिवार को “खराब” से “बेहद खराब” श्रेणी के बीच दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मॉग को प्रदूषण का कारण बताया जो साल के इस मौसम में आम बात है।

अधिकारी ने कहा कि शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले एक सप्ताह में “मध्यम” से “खराब” हो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को उत्तर कोलकाता में रवींद्र भारती वायु निगरानी स्टेशन पर अपराह्न एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 दर्ज किया गया जो कि “बेहद खराब” श्रेणी में था।

पर्यावरण कार्यकर्ता एस एम घोष ने कहा कि वायु गुणवत्ता की ऐसी स्थिति से बीटी रोड, कोसीपुर, सिन्थि, उत्तर दमदम, पैकपारा इलाकों में रहने वाले लोग जो कोविड-19 से प्रभावित हैं, उन्हें सांस की गंभीर समस्या हो सकती है।

उन्होंने कहा कि नवंबर में रवींद्र भारती वायु निगरानी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 270 से 320 के बीच रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि शनिवार अपराह्न एक बजे बालीगंज में एक्यूआई 245 और यादवपुर में 224 दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह