लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:10 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 जनवरी ग्रेटर नोएडा में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही जबकि गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। सरकारी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए बीते 24 घंटों के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार दिल्ली से सटे इन पांचों शहरों में वायु में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 प्रदूषकों की मात्रा अच्छी-खासी रही।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार रविवार शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गाजियाबाद में 280, ग्रेटर नोएडा में 311, नोएडा में 239, फरीदाबाद में 251 और गुड़़गांव में 215 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस