लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। फरीदाबाद में एक्यूआई 354, गाजियाबाद में 372, ग्रेटर नोएडा में 388, गुरुग्राम में 345 और नोएडा में 385 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार से तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और वह ‘खराब’ श्रेणी में आ जाएगी।

बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था। शाम को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं