लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, लेकिन दिल्ली की हवा में पराली जलाने का योगदान दो प्रतिशत रह गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्वानुमान निकाय ‘सफर’ ने कहा कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया, जो प्रमुख प्रदूषक के रूप में ‘पीएम2.5’ के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

इसने कहा कि हालांकि हल्की बारिश से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन वायु-संचार की खराब स्थिति के कारण मंगलवार से हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो जाएगी।

निकाय ने कहा, ‘‘चूंकि हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर से है और मध्यम बारिश की उम्मीद है जिससे एक्यूआई में काफी सुधार होगा और सोमवार के लिए मध्यम श्रेणी को छूएगा लेकिन फिर अगले दो दिनों के लिए खराब श्रेणी में आ जाएगा।’’

इसने कहा, ‘‘पराली जलाने की 815 घटनाएं देखी गई थी, लेकिन हवाएं अनुकूल नहीं हैं और बारिश की उम्मीद है, आज पराली का योगदान कल के 14 प्रतिशत से कम होकर सिर्फ दो प्रतिशत होगा।’’

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में सिर्फ 14 स्थानों पर पराली जलाई गई थी और हरियाणा और राजस्थान में ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं की गई थी। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की 39 घटनाएं हुईं, जबकि मध्य प्रदेश में केवल एक घटना सामने आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे