लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: December 24, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को हवा की कम रफ्तार एवं उच्च आद्रर्ता के कारण वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 423 दर्ज किया गया जो बुधवार को 407 था।

पड़ोसी हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 452, गुरुग्राम में 362 रहा जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 411, ग्रेटर नोएडा में 412 और नोएडा में 4122 दर्ज किया गया। यह ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि हवा की कम गति और उच्च आर्द्रता ऐसी स्थितियों के लिए जिम्मेदार है तथा ऐसी ही स्थिति से शुक्रवार को एक्यूआई और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यहां आर्द्रता 61 और 95 फीसद के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक तत्व जमा हो गए हैं तथा उच्च आर्द्रता से वायु में प्रदूषक भारी हो गये हैं और उनका छितरा जाना मुश्किल हो गया है।

इस बीच , दिल्ली में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गया जबकि अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल