लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई

By भाषा | Updated: November 24, 2020 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। शहर के 38 में से छह केंद्रों पर वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई।

सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मोबाइल ऐप समीर के अनुसार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 दर्ज किया गया।

आनंद विहार (413), अशोक विहार (407), चांदनी चौक (410), जहांगीरपुरी (424), पटपड़गंज (411) और विवेक विहार (426) केंद्रों पर एक्यूआई “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को 302, रविवार को 274, शनिवार को 251, शुक्रवार को 296, बृहस्पतिवार को 283 और बुधवार को 211 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली सफर के अनुसार रविवार को पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई और 149 घटनाएं दर्ज की गई।

सफर के अनुसार हवा की गति मंद हो सकती है और यदि पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती हैं तो एक्यूआई “गंभीर” श्रेणी में आ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos